फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पशु चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना सदर क्षेत्र में पशु चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव धनोली जिला करनाल निवासी विशाल को काबू किया।पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव गुहणा निवासी सतपाल की शिकायत पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि 12 जनवरी की रात पशु बाड़ा का ताला तोड़कर चोर पांच सूअर चोरी कर ले गए। मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा सभी पशु तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की जा चुकी है। आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें