फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल और पर्स छीना

Sun, 08 Feb 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत क्षेत्र के गांव बालू में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक कैथल स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है और ड्यूटी पर जा रहा था। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर कलायत थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बालू की रापड़िया पट्टी निवासी पवन ने बताया कि वह कैथल के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। वह रोजाना सुबह बस से नौकरी पर जाता है और शाम को गांव लौटता है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 7:20 बजे वह गांव कसान के अड्डे पर बस से उतरा। जब वह बालू और कसान के बीच एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक आई, जिस पर तीन युवक सवार थे।

आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने अचानक पीछे से किसी नुकीली वस्तु से उस पर वार किया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दो अन्य ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और पर्स छीनकर बाइक पर सवार होकर गांव बालू की ओर भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें