कैथल। दुकान और घर से चोर 27 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस को दी पहली शिकायत में खुराना रोड स्थित एक मकान से चोरी 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। खुराना रोड निवासी पवन कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली। खुराना रोड निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका खुराना रोड पर गली नंबर छह में मकान है। 14 जनवरी को वह किसी किसी काम से बाहर गया था। मकान में 20 हजार रुपये रखे हुए थे। जब 15 जनवरी को घर आकर देखा तो उसकी अलमारी में रखे हुए रुपये चोरी मिले। चोर 14 जनवरी को ये रुपये चुरा कर ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद