कैथल। तीन अलग- अलग जगह चोरी के मामले सामने आए हैं। तितरम पुलिस को दी पहली शिकायत में गांव सिकंदर खेड़ी निवासी लवकुश ने बताया कि चोर 15 जनवरी को नरड़ शुगर मिल के पास से दोपहर के समय चोर बाइक ले गए।
गुहला पुलिस को दी शिकायत में बिजली एसडीओ राहुल ने बताया कि चोर 11 जनवरी को गांव खरौदी में लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। शहर थाने में दी तीसरी शिकायत में चिरंजीव कॉलोनी निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 व 13 जनवरी की रात को चोर चीका बाइपास पर बने प्लाट से नौ ड्रम तारकोल चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की दी है। संवाद