फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान ले गए चोर

Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र से चोर ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। गुहला थाने में इस चोरी का केस दर्ज किया गया है। बिजली निगम गुहला के एसडीओ राहुल यादव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर एक मार्च को महमूदपुर निवासी रणधीर सिंह के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 82 हजार 800 रुपये बताई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शेरगढ़ के स्प्रिंगफील्ड होटल के निकट से चोर कार चुराकर ले गए। रामगढ़ पांडवा निवासी सुमित ने तितरम थाने में चोरी की शिकायत दी है। उसने बताया कि तीन मार्च को स्प्रिंगफील्ड होटल के सामने उसने कार खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वापस आया तो गाड़ी चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें