संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में तीन अलग-अलग जगहों से बिजली निगम के ट्रांसफार्मर व अन्य सामान चोरी हो गए। तीनों ही मामलों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में चीका थाना में दी गई शिकायत में एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर की रात को गांव पीडल में सरुप सिंह के खेत से चोरों 16 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया है। दूसरे मामले में पूंडरी थाना में दी शिकायत में एसडीओ रविंद्र ढाकला ने बताया कि गांव जटहेड़ी में 18 सितंबर को चोर 33 केवी के पावर हाउस से तार और कंडक्टर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। तीसरे मामले में भी पूंडरी थाना में दी शिकायत में एसडीओ रविंद्र ढाकला ने बताया कि 17 सितंबर की रात में चोर गांव पाई से 11 केवी फीडर से कंडक्टर और 4700 मीटर तार चोरी कर ले गए हैं।
दुकान से नकदी, सामान चुराया
कैथल। चोरों ने किराना की दुकान से नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। राजौंद थाना पुुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजौंद निवासी देशराज ने बताया कि उसकी महाराणा प्रताप चौक पर उसकी श्रीराम किराना स्टोर के नाम से दुकान है। चोर बीत अक्तूबर की रात दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से करीब छह हजार रुपये व एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि केस दर्ज चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद