कैथल। गांव सिसमार से चोर खेतों से हजारों रुपये की सबमर्सिबल का तार चुरा कर ले गए। सिसमौर निवासी दिनेश कुमार ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को अज्ञात चोर उसकी व अन्य 16 किसानों के खेतों से 165 फीट तार व स्टार चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 11 हजार रुपये की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद