कैथल। एक महिला के कानों से बालियां छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। इस आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में चौकी भागल पुलिस प्रभारी एएसआई रामफल की टीम ने जांच करते हुए खरौदी निवासी आरोपी बंटी उर्फ हन्नी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भूसला निवासी हरवंत की शिकायत दी थी कि आठ नवंबर की उसकी माता व उसकी लड़की दवाई लेने के लिए चीका गई थी। बस अड्डा चीका पर एक बाइक सवार युवक उसकी माता को कहने लगा कि माता जी कहां जाना है। उसने कहा कि भूसला जाना। उक्त युवक ने कहा कि मै उधर ही जा रहा हुं। युवक ने उसकी माता व उसकी लड़की को बाइक पर बैठा लिया। उक्त युवक हांसी बुटाना नहर पुली भागल के पास मेरी माता को चाकू दिखाकर दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गया। थाना चीका में यह मामला दर्ज कराया गया था।