फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान और फैक्ट्री से सामान ले गए चोर

Wed, 31 Jul 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान से गहने, मोबाइल, नकदी आदि और एक फैक्ट्री से मोटर, 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दीदार नगर कुरुक्षेत्र निवासी मुल्तान सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि कस्बा ढांड में उसके भाई का घर है। 28 जुलाई को रात के समय वहां से चोर गहने, मोबाइल, नकदी व घडिय़ां चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत तीन लाख 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव खानपुर निवासी दर्शन लाल ने शहर थाना में शिकायत दी कि 26 जुलाई को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी मलिक नगर कैथल स्थित फैक्ट्री से सात पुरानी मोटर, 15 हजार रुपये व तार चोरी कर ले गए। उसे 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें