फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली सुचारु न होने से किसान खफा

Wed, 31 Jul 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खेतों में आ रही बिजली समस्या के संदर्भ में नगर के किसानों का शिष्टमंडल एसडीएम से मिला। प्रतिनिधित्व कर रहे राजकुमार ने कहा कि महज चार घंटे किसानों को बिजली मिल रही है। इस संबध में कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

यह भी कहा कि इस समय किसान को बिजली की सबसे अधिक जरूरत है। एक तो बारिश नहीं हो रही दूसरा नहरों में पानी नहीं है। खेतों में रोपाई गई धान की फसल को केवल भूमिगत पानी से ही बचाया जा सकता है। कम बिजली मिल रही है तो ऐसे में वे अपनी फसल को कैसे बचाएं। लोगों ने एसडीएम को यह भी शिकायत की कि जब नहरों में पानी आता है तो कपिल मुनि माइनर से उनके खेतों में आने वाला पानी भी उन लोगों को नहीं मिल पाता। रात्रि में उस पानी को पीछे से ही तोड़ लिया जाता है। इस बारे वे संबंधित विभाग को भी कई शिकायत कर चुके हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज लोगों ने मांग की है कि उन्हें कम से कम सरकार द्वारा निर्धारित समय के अनुरूप बिजली दिलवाई जाए ताकि वे अपनी फसल को बचा सकें। एसडीएम ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि उन लोगों की समस्या का समाधान अति शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें