फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार जगहों से समान ले गए चोर

Wed, 24 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चार अलग-अलग मामलों में चोर दो दुकानों से नकदी व सामान, मकान से गहने और रुपये व एक फैक्टरी से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फरल गांव निवासी हुक्म सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 21 अप्रैल को आरोपी सन्नी व उसकी पत्नी मनीषा ने उनके घर से जेवर और तीन लाख 53 हजार रुपये चोरी कर लिए। जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव कौलेखां निवासी ऋषिपाल ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 22 अप्रैल को दोपहर के समय अज्ञात आरोपी उसकी कलायत स्थित दुकान से गल्ला व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में सुभाष नगर निवासी गौरव ने सीवन थाना में शिकायत दी कि गांव खानपुर में उसने लोहे का सामान बनाने की फैक्टरी लगा रखी है।

21 अप्रैल को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी फैक्टरी से चाल, गरारी, डाई बट्टे, चार पंखे एलईडी, फ्रिज, कुर्सी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौथे मामले में सीवन निवासी सुनील ने पुलिस को शिकायत दी कि 22 अप्रैल को अज्ञात आरोपी उसकी दुकान का गल्ला तोडक़र 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नलकूप नंबर-दो से चोरों ने चुराए तार

सीवन। पटवार भवन के पास स्थित नलकूप नंबर दो से सोमवार की रात को चोरों ने तार चुरा लिए। पहले तो चोर खेतों में से नलकूप की केबल चुराते थे, लेकिन अब नगर के बीच में स्थित सरकार नलकूप की केबल पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया है।
विज्ञापन


नलकूप ऑपरेटर बालकृष्ण ने बताया कि पटवार भवन के नजदीक नलकूप नंबर दो स्थित है। जहां पर उसकी डयूटी है। सोमवार को उसने शाम को नलकूप सही प्रकार से बंद किया था। मंगलवार की सुबह जा कर जब उसने देखा तो पाया कि नलकूप का तार कटा हुआ था। चोरी गए तार की लंबाई करीब 20 फीट की थी। इसके बारे में थाना सीवन में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें