संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से करनाल रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट खेल मैदान में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर छठा विशाल जागरण आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शिरकत की। पंडित राजन शर्मा ने सुंदर कांड का पाठ किया और मंच संचालन अनिल महंत दिल्ली वाले ने किया।
जागरण में यूपी के बरेली से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका अंजली द्विवेदी ने बाबा के भजनों पर समां बांधा। उनकी तरफ से गाए गए भजनों से पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो गया। अंजली द्विवेदी की ओर से गाए गए भजन मेरा इतना सा काम कर दो हनुमान, राम जी के चरणों में रहते हो तुम, रामजी जो कहते, वो करते हो तुम। राम जी के संग रहते तुम, आठ याम, रामजी से मिलवा दो होगा एहसान। मेरा इतना सा काम कर दो। खड़ताल लेकर नाचे अंजनी का लाल, झूमे नाचे गाए, दो करते धमाल हनुमान पर श्रद्धालु खूब झूमे।
कार्यक्रम में समिति के संदीप गर्ग ने जागरण में पहुंची मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग को स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मंदीप गर्ग , हैप्पी गर्ग, संजय गर्ग (नमक वाले) , विजय गर्ग (साबुन वाले) , वेद मित्तल , अश्वनी गर्ग , रोहित बंसल, राकेश गुप्ता , शमशेर फौजी, रमन मेहता , बालक राम सैन, राज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।