फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में चोरों ने एक रात में छह दुकानों को बनाया निशाना

विज्ञापन
गांव बात्ता में चोरी की घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
कलायत। उपमंडल के गांव बात्ता में रविवार की रात चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़ हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। ये सभी दुकानें गांव बात्ता के बस स्टैंड पर स्थित हैं।
विज्ञापन

जिन दुकानों में चोरी हुई उनमें किराने, मिठाई, बिल्डिंग मेटिरियल और खल बिनौला की दुकानें शामिल हैं। सूचना मिलते ही कलायत पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।
दुकानदार अमित राणा ने बताया कि वे रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। उन्हें सुबह करीब 4 बजे मंडी जाना होता है। इसके कारण लगभग 40 हजार रुपये की नकदी दुकान में रख दी थी। चोरों ने किराना स्टोर के शटर उखाड़कर काउंटर में रखी नकदी के अलावा करीब 30 हजार रुपये कीमत के काजू, बादाम और देसी घी चुरा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं पर चोरों ने पहले दुकान की बिजली काटी उसके बाद चोरी की। इसके कारण उनकी फोटो कैमरों में नहीं आ सकी। चोरों ने श्रीराम स्वीट्स हाउस से गल्ले में रखी 5 हजार रुपये की नकदी तो चुराई ही साथ ही दुकान में रखे गौशाला के दानपात्र से चार हजार रुपये भी चुरा लिए।

गांव बात्ता में चोरी की घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें