फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में मकान से गहने नकदी उठा ले गए चोर

Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड में एक मकान से चोरों ने पांच लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना के समय मकान मालिक महिला अपनी सहेली से मिलने के लिए शहर से बाहर पिहोवा गई हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।  

ढांड थाने में दी गई शिकायत में ढांड निवासी सीमा ने बताया कि वह अपनी माता तारों के साथ रहती है। 01 जून को वह अपने दो बच्चों के साथ अपनी सहेली के घर पिहोवा गई थी और वहीं पर रुक गई थी। रात को उसकी मां तारों देवी खाना खा कर उसके घर के पास बड़े भाई के घर शाम को चली गई और वहां पर ही सो गई।
विज्ञापन


सीमा ने कहा कि जब वह 02 जून को घर पर आई तो देखा कि मेन गेट पर तो ताला लगा था, लेकिन अंदर कमरों का ताला टूटा हुआ पाया गया। उसकी मां ने तुरंत उसे इस बारे में बताया कि वहां आकर उन्होंने अलमारी देखी तो अलमारी से उसके सारे गहने चोरी हो चुके थे। सीमा का कहना था कि उसके गहने पांच तोले सोने के थे।
विज्ञापन


वहीं उसकी जमीन के ठेके के एक लाख 50 हजार रुपये भी चोरी हो गए। इस प्रकार उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में ढांड थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें