फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौतपा के तेवरों पर मौसम नरम, मिली राहत

Wed, 04 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मंगलवार सुबह जहां तेज धूप और गर्मी का असर रहा, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम ने रुख बदल लिया। आसमान में छाए बादलों और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। लोगों ने बताया कि ऐसा मौसम देख कर विश्वास ही नहीं हो रहा कि फिलहाल नौतपा चल रहा है।

गौरतलब है कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार नौतपा की शुरुआत तब होती है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह काल आमतौर पर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से कम माना जा रहा है।
विज्ञापन


नौतपा इस वर्ष 8 जून तक चलेगा, लेकिन फिलहाल इसके प्रभाव अपेक्षाकृत कम महसूस हो रहे हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद रविवार को गर्मी का असर बढ़ा था, लेकिन मंगलवार को मौसम फिर से नरम नजर आया। दोपहर करीब एक बजे बादल घिरे और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जिले के कई हिस्सों में हल्की फुहारों से भीषण गर्मी से राहत मिली।

कृषि पर पड़ सकता है मौसम का असर ः मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने आगाह किया कि यदि तेज बारिश होती है तो खरबूजे की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें