कैथल। डेरा गदला रोड पट्टी अफगान क्षेत्र में चोरों ने एक फार्म को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। महावीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनके फार्म में घुस आए और वहां रखा ट्रैक्टर का सामान, कल्टीवेटर, ट्यूबवेल के तार सहित अन्य कृषि उपकरण चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अयूब ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठाना के प्रिंसिपल सत्यवान ने राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जनवरी को स्कूल परिसर में घुसकर चोर सामान ले गए। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद