फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रजवाहा के पास 66 कारतूस बरामद

Wed, 21 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने 66 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए सायंकालीन गश्त के दौरान करनाल रोड से होते हुए एनएच 152 पर गांव तितरम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रजवाहा पुल गांव नरड़ के पास गुप्तचर ने सूचना दी कि लिंक माइनर रजवाहा के पास किसी ने कारतूस छिपाकर रखे हैं। पुलिस दबिश तो जांच के दौरान रजवाहा पटरी पर आरडी नंबर 7000 के पास एक काले रंग की पॉलिथीन में सफेद रंग की पॉलिथीन में छिपाकर रखे गए 66 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस टीम ने थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें