कैथल। चोरी के दो अगल-अलग मामलों में चोर हजारों का सामान चुराकर ले गए। बिछिया निवासी रामपाल ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर 19 मार्च की रात को उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर वहां पर रखा इनवर्टर बैटरी अन्य सामान चुरा कर ले गए। सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुहला के बिजली निगम के एसडीओ राहुल ने बताया कि 16 मार्च को सुल्तानिया के गुरदेव सिंह के खेतों में लगा ट्रांसफार्मर चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद