कैथल। भागल और बदसुई गांवों में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। गांव भागल निवासी बारू राम ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को चोर उसकी दुकान में घुस आए और 12,800 रुपये का सामान चुराकर ले गए। इसी प्रकार, गांव बदसुई निवासी हरबंस ने बताया कि 20 जुलाई की रात को उसकी दुकान से चोर वेल्डिंग सेट सहित करीब 25,000 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद