कैथल। थाना सदर पुलिस ने केनरा बैंक की ओर से सील की गई संपत्ति की सील तोड़ने और वहां तैनात गार्ड के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्योंग गांव में जोगी राम की संपत्ति को बैंक ने कानूनी कार्रवाई के तहत सील कर वहां ताला लगाया था और एक सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया था। आरोप है कि 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे जोगी राम ने जबरन वहां घुसने की कोशिश की और गार्ड से मारपीट करते हुए सील तोड़ दी। संवाद