फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गए पासपोर्ट बनवाने चोरों ने लगा दी सेंध

Tue, 23 May 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नानकपुरी कॉलोनी में एक परिवार अपने बेटे का पासपोर्ट बनवाने के लिए शिमला जा रहा था। रात को चोरों ने घर में सेंध लगा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानकपुरी कॉलोनी निवासी रूपचंद ने पुलिस को बताया कि वह 21 मई को अपने घर से बेटे का पासपोर्ट बनवाने के लिए निकला था। रास्ते में वे अपनी बेटी के घर खरड़ में रुक गए। पासपोर्ट की तारीख 23 मई है। सोमवार सुबह 22 मई को उसे शिमला जाना था। इसी बीच उसके पास फोन आया कि उसके घर में चोरी हो गई है। वे सुबह करीब सवा आठ बजे कैथल पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। वहां रखे एक लाख 62 हजार नकद, एलईडी, सोने के हार, सोने का कड़ा, तीन ग्राम सोने की अंगूठी, एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब तीन लाख से अधिक बनती है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 21 निवासी लछमनदास ने बताया कि शमशान घाट के गेट के सामने मेरा एक प्लाट 333 वर्ग गज का है। इसकी चहारदीवारी बनाकर उसने दुकान बनाई हुई है। पीछे तीन कमरे बनाए हैं। 22 मई को जब वह प्लाट में गया तो वहां से सबमर्सिबल मोटर व स्टार्टर चोरी हुए मिले।
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का माल ले गए चोर

कैथल। चोर दो घरों से लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डेरा गोबिंदपुरा निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है। वह 21 मई को वह अपने परिवार सहित सोया हुआ था। रात को दो बजे उठा तो देखा कि उसके घर का पीछे का दरवाजा खुला था। अलमारी और पेटी के ढक्कन खुले हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे दो लाख 10 हजार रुपये चोरी हुए मिले। एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में मटौर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में बुढाखेड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सेक्टर 20 का रहने वाला है। चोर 10 मई की दोपहर घर से बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें