कैथल। गांव मंडवाल में घर से सोने के आभूषण चोरी करके भाग रहे एक आरोपी को घर के मालिक ने पकड़ लिया। बाद में आरोपी गोली मारने का डर दिखाकर मौके से आभूषणों सहित फरार हो गया।
गांव निवासी ओमप्रकाश ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 26 जून को वह अपने घर की छत पर सो रहा था। रात को अचानक आई आवाज सुनकर जब वह मकान में नीचे गया तो एक आदमी उसे देखकर भागने लगा। उसने आदमी को पकड़ लिया और उसे पहचान लिया। उसका नाम आकाश है, जिस पर पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। जब उसने आरोपी को पकड़ा तब भी वह कह रहा था कि गोली मार देगा। इसी डर से उसने उसे छोड़ दयिा। जब घर के अंदर कमरों में जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। आरोपी एक सोने का हार, सोने का टिक्का, कान के झुमके व एक सोने की अंगूठी चुरा कर ले गया। पुलिस ने एएसआई ईश्वर सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
इनवर्टर-बैटरी की दुकान से तीन बैटरी चोरी:-गांव टीक में एक दुकान से अज्ञात आरोपी दो नई और एक पुरानी बैटरी चुराकर ले गए। गांव निवासी वकील राम ने सदर थाना में शिकायत दी कि उसकी गांव में बस स्टैंड पर इनवर्टर-बैटरी की दुकान है। 12 जुलाई को रात के समय वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह आसपास के दुकानदारों ने उसे बताया कि उसकी दुकान का सटर टूटा हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो वहां से दो बैटरी नई व एक बैटरी पुरानी चोरी हुई मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर एसआई जय किशन को मामले की जांच सौंपी है।