फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर का ताला तोड़कर अलमारी से चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमर सिटी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पड़ोसी के फोन करने पर वारदात का पता चला।
विज्ञापन

चीका पुलिस को दी शिकायत में अमर सिटी निवासी तैयब अली ने बताया कि वह 28 अगस्त को परिवार सहित अपने ससुराल गया हुआ था और घर पर कोई नहीं था। 29 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का गेट खुला हुआ है और ताला टूटा पड़ा है। इस पर उसने अपने दोस्त प्रवीण को घर जाकर देखने के लिए कहा।
प्रवीण ने घर पहुंचकर देखा तो मुख्य ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी का दरवाजा भी टूटा मिला। घर का सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तैयब अली के अनुसार चोर अलमारी से 32 चांदी के सिक्के, चांदी का सेट, कई चांदी की पायलें, बच्चे का सोने का लॉकेट, सोने के ईयरिंग, करीब 10 से 20 हजार रुपये नकद, घड़ी और बच्चे की एयरगन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने आसपास अपने स्तर पर पूछताछ की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने थाना चीका में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीका थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें