ग्रामीण बैंक टीक की शाखा में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने सफीदों से दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया है। उनसे वारदात में प्रयोग किया गया टैंपो व एक नकली पिस्तौल भी बरामद की है। इससे पूर्व गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों सहित पांचों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव टीक स्थित हरियाणा ग्रामीण बैंक में 31 दिसंबर की रात को जब कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी करने की नीयत से अंदर घुसे तो पड़ोसी ने बैंक कर्मचारी को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन लडक़ों को अंदर से ही काबू कर लिया। जिनकी पहचान उमेश, कुलदीप उर्फ सोनू व अमित उर्फ टाकन को काबू कर लिया। उनके पास से दो ग्राइंडर, 20 ब्लेड, दो प्लास, दो लोहे की रॉड, छैनी, लोहा आरी सहित काफी अन्य सामान बरामद किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद सीआईए-2 की टीम ने सफीदों में दबिश देकर आरोपी अंकित व मंदीप दोनों निवासी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई टैंपो और एक नकली पिस्तौल बरामद कर ली गई। पांचों आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।