फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह सदस्यों से गेहूं खरीदने का आरोपी दुकानदार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह सदस्यों से गेहूं खरीदने का आरोपी दुकानदार काबू
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमला करके छुड़ा लिया गया था आरोपी दुकानदार को
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोर गिरोह सदस्यों से चोरी की गेहूं को औने-पौने मूल्य पर खरीदने वाले दुकानदार को सीआईए-2 पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी दुकानदार अपने साथियों की सहायता से पुलिस ड्यूटी में बाधा डालकर करीब 3 सप्ताह पूर्व पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसे उक्त मामले में भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 50-50 किलो वजनी 6 चोरीशुदा गेहूं के कट्टे बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि एसपी विरेंद्र विज के आदेशानुसार अपराधी तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेडकांस्टेबल जसमेर सिंह ने आरोपी पोला राम निवासी कल्लर माजरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 50-50 किलो वजनी 6 गेंहू के कट्टे बरामद किए हैं। विदित रहे कि चीका निवासी कर्मचंद की नई अनाज मंडी चीका में आढ़त की दुकान है, जिसने मंडी में गेहूं के कट्टों की ढांग लगाई थी, जहां से 27 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति 16 कट्टे गेहूं चुरा ले गए। मामले की जांच के दौरान सीआईए-टू पुलिस ने उपरोक्त मामले में आरोपी सुमित कुमार निवासी चीका को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ के दौरान कुबूला था कि वे कल्लर माजरा में परचून की दुकान चला रहे पोला व जैला को चोरीशुदा गेंहू एक हजार रुपये क्विंटल के भाव पर बेच देते थे। दोनों आरोपी दुकानदारों को पुलिस द्वारा 13 जून को काबू किया गया, तो उनके परिजन सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थाना चीका पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद्र द्वारा जांच के दौरान आरोपी पोला राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पार्टी पर हमला करने में लिप्त शेष आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई है, तथा 5 जुलाई को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें