फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जिले को दी 34 करोड़ 38 लाख 79 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
47-कैथल। नई अनाज मंडी में आयोजित सम्मेलन में कार्यकत्र्ताओ पर पुष्प वर्षा करते हुए सीएम मनोहर लाल ? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को 34 करोड़ 38 लाख 79 हजार रुपये के 14 विकास कार्यों की सौगात दी। यहां मीडिया से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के शासनकाल के दौरान अब तक 7 हजार 950 मुख्यमंत्री घोषणाएं की गई हैं, जो कांग्रेस पार्टी के 10 साल के शासनकाल में की गई घोषणाओं से ज्यादा हैं। इन घोषणाओं में शेष घोषणाओं को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लागू होने से पूर्व शुरू कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि फसलों की ई-गिरदावरी की शुरुआत करके पारदर्शिता लाएंगे। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को लांच किया गया है। किसान इस पोर्टल पर एक माह तक अपनी फसल का ब्योरा अपलोड कर सकेंगे। गिरदावरी में अनियमतता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी व उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इनके अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने एवं अन्य शर्तें पूरी करने वाले प्रदेश के लगभग 225 प्रेस प्रतिनिधियों को प्रति माह 10 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य हेतू आयुष्मान भारत से अलग योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ उद्धाटन:
उन्होंने 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिन पर 24 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। इन विकास कार्यों में 5 करोड़ 31 लाख 26 हजार रुपये से निर्मित गुहला के सरकारी अस्पताल में बने आवासीय भवन तथा मोर्चरी भवन, तीन गांवों खरकां, भूसला तथा पिलनी में 3-3 करोड़ रुपये से नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन, 2 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपये की धनराशि से पापसर सब माइनर का जीर्णोद्धार, 92 लाख 96 हजार रुपये की धनराशि से कैलरम माइनर का जीर्णोद्धार, 1 करोड़ 69 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि से मुन्नारेहड़ी माइनर का जीर्णोद्धार, 40 लाख 28 हजार रुपये की राशि से सजूमा माइनर का जीर्णोद्धार, स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में 1 करोड़ 82 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि से स्थापित ईवीएम मशीन स्टोर रूम तथा 2 करोड़ 46 लाख रुपये से थेहबनेड़ा से पीड़ल लिंक रोड वाया थेहनेवल की परियोजनाएं शामिल हैं।
इन कार्याें का हुआ शिलान्यास:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में 4 विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी, जिन पर 9 करोड़ 81 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इन विकास परियोजनाओं में 2 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपये से उरलाना माइनर का जीर्णोद्धार, 2 करोड़ 4 लाख 53 हजार रुपये की धनराशि से गांव खंबेड़ा के पास ड्रेन पर बनने वाले पुल, 2 करोड़ 79 लाख 63 हजार रुपये की धनराशि से जाखौली गांव स्थित रसमंगल तीर्थ पर बनने वाले सामान्य घाट व शौचालय की व्यवस्था व 2 करोड़ 63 लाख 97 हजार रुपये की राशि से काकौत स्थित कुकृत्यनाशन तीर्थ का सुदरीकरण व जीर्णोद्धार शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद नायब सैनी, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, पूंडरी के विधायक दिनेश कौशिक, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश अग्रवाल, एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी विरेंद्र विज, जिप चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर, चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह, प्रभारी कर्ण सिंह रानौलिया, पूर्व विधायक भाई लीला राम, चेयरमैन राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, कमलेश ढांडा, सुरेश गर्ग, चेयरमैन जवाहर सैनी, वीरेंद्र छौत, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, कैलाश भगत, विक्की शर्मा, सुरेंद्र ढुल, अजीत चहल, प्रवीण सरदाना, एडीसी आरके सिंह, शैली मुंजाल, सुरेश राविश, पाला राम सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें