फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ी लेकर न किस्तें भरी और न वापस की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव ढयोड़ खेड़ी के व्यवसायी से गाड़ी लेकर उसकी किस्तें न भरने और बाद में गाड़ी वापस न देने का मामला सामने आया है। इसमें एक बैंक मैनेजर समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढयोड़ खेड़ी निवासी जसविन्द्र ने बताया कि नागरिक अस्पताल के पास उसकी एक फर्म है जिसमें वह अकेला प्रोपराइटर है। उसने अप्रैल 2025 में अपनी फर्म के नाम से एक गाड़ी ली। गाड़ी पर बैंक से लोन करवाया था जो कि गाड़ी की मासिक किस्त 49600 रुपये है और गाड़ी की कुल 59 किस्त हैं जो कि हर महीने की 17 तारीख तक जमा करवाई जानी होती है।
उसने गाड़ी की 59 किस्तों में से 17 अप्रैल 2026 तक कुल 12 किस्तें बैंक में जमा करवाई। 30 अप्रैल 2026 को उसके पास बैंक मैनेजर रवि का फोन आया और उसने बताया कि मैं गाड़ी की बकाया किस्तों की एवज में आपकी गाड़ी अपनी जान-पहचान वाले व्यक्ति को दिलवा दूंगा।
विज्ञापन

आपका बकाया लोन भी उसी व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करवा दूंगा। इसके बाद रवि ने उसकी मुलाकात ईस्लाम व विक्रम से करवाई और गाड़ी उनको देने के बारे में सहमति हुई। मई में गाड़ी दे दी गई। गाड़ी की 17 अप्रैल 2026 के बाद कुल 47 किस्तें बकाया थी जो आरोपियों ने नहीं जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें