संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। स्वर्गद्वार शिव मंदिर में रविवार को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के परम भक्त व प्रमुख समाजसेवी संगीत बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से होगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
इसी कड़ी में सीवन के श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर में भी हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी भीष्म पितामह सरदाना और श्रवण सरदाना की ओर से किया जा रहा है।
सीवन कल्याण मंच के अध्यक्ष और अधिवक्ता सुरेंद्र सरदाना व श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के पूर्व प्रधान व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के शिष्य सुरेश सरदाना राजू ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पहले सत्संग का आयोजन होगा। फिर भंडारे की सेवा प्रदान की जाएगी। पूरे नगर में रामनवमी की तैयारियों को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है।