फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रात को दो से तीन घंटे लगे कट, विभाग के पास पहुंचीं 460 शिकायतें

विज्ञापन
करनाल रोड पर ट्रांस्फार्मर ठीक करते कर्मचारी। आर्काइव
विज्ञापन
कैथल। भीषण गर्मी और तपिश के बीच जिले में बिजली संकट गहराता जा रहा है। दिनभर की झुलसाने वाली धूप के बाद रात को भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

रात को शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब दो से चार घंटे के अलग-अलग समय में कट लगे। ओवरलोडिंग के कारण बिजली के बुनियादी ढांचे में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं। वीरवार को विभाग के पास 460 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने, जंपर कटने और अत्यधिक गर्मी के कारण केबल और तार जलने के मामले शामिल रहे। बिजली विभाग की टीमें रातभर फॉल्ट ठीक करने के लिए दौड़ती रहीं लेकिन मरम्मत कार्य में घंटों का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें