फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोक अदालत का आयोजन 30 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की देखरेख में 30 मई (शनिवार) को न्यायिक परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर, कैथल और उपमंडलीय न्यायालय, गुहला में आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते व सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाएगा जिससे पक्षकारों को शीघ्र, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध हो सके। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं बैंक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें