फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतगणना के दौरान शहर की सड़कों पर रही जाम की स्थिति

Wed, 09 Oct 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मतगणना के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति रही। करनाल रोड, अंबाला रोड व ढांड रोड पर जाम ज्यादा दिखाई दिया। हालांकि प्रशासन की ओर से आईजी व आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों के बाहर बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया गया था, लेकिन जहां नाके नहीं लगे थे, वहां शाम करीब चार बजे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

वाहन चालक मार्गों के साथ लगती शहर की कॉलोनियों की तंग गलियों से निकलते दिखाई दिए। जैसे ही समर्थकों को जीत की भनक लगी तो वे डीजे, गुलाल और पटाखे लेकर सडक़ों पर इकट्ठा हो गए। जब तक प्रत्याशी प्रमाणपत्र लेकर बाहर नहीं आए, तब तक समर्थक नाचते गाते रहे। प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थक काफिले संग केंद्रों के बाहर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें