कैथल। जिले में रात को हल्की धुंध रहने के बाद वीरवार की सुबह धूप खिली तो लोगों को काफी राहत मिलई। हालांकि रात में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी धुंध तो रहेगा लेकिन मौसम खुश्क रहेगा। 23 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बदलाव संभावित है। जिले में दो दिन पहले तक घनी धुंध रहा लेकिन मंगलवार और बुधवार को कोहरे से राहत मिली। बुधवार की सुबह से ही धूप खिली तो लोग घरों से बाहर व छतों पर धूप सेंकते भी दिखे। पार्कों में भी चहल पहल रही। संवाद