कैथल/करनाल। चमन लाल सेतिया राइस मिल में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक कंडक्टर साइड से नीचे उतर रहा था तो चालक ने ट्रक चला दिया। इस कारण वह ट्रक के पहिए नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में कलसा गांव कुरुक्षेत्र निवासी बलविंदर ने बताया कि दामाद अमित कुमार निवासी गांव सिरटा कैथल का रहने वाला था। वह गाड़ी पर ड्राइवर था। उसके साथ राजकुमार भी ड्राइवरी करता था। उसका दामाद अमित और राजकुमार 20 नवंबर को ट्रक में पंजाब से चावल लोड कर राइस मिल में आए थे।
उन्होंने शाहपुर गोदाम में ट्रक खड़ा कर दिया। गाड़ी के समीप उसने साथ राजकुमार को छोड़ दिया और दूसरे ट्रक में बैठकर राइस मिल में आ गया। ट्रक चालक ने ट्रक को पार्किंग में खड़ा कर दिया। जब दामाद अमित ट्रक से उतरने लगा तो चालक ने लापरवाही से ट्रक चला दिया। संवाद