संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में हुए पिछले कई दिन से मौसम में हुए बदलाव के बाद दिन में बढ़ रही गर्मी से बीमारियां होने का खतरा बना है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को मौसम खुश्क तो वीरवार को गरज के बौछारें पड़ने की संभावना है।
उधर, मौसम में बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सर्दी और गर्मी से बचकर रहें।
पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 35 डिग्री अधिक है।
हालांकि मंगलवार को दोपहर बाद छाए बादल, लेकिन बारिश नहीं हुई। बता दें कि कभी मौसम में ठंडक और कभी गर्मी के कारण पहले बच्चों में अधिक बीमारियां हो रही है, लेकिन अब बुजुर्गों में भी बीमारियां का अधिक खतरा है। वहीं, अभी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना है।
उधर, चिकित्सकों का कहना है कि कभी तापमान के कम या अधिक होने से स्वास्थ्य समस्या बढ़ी है इसलिए सावधान रहें।
इस समय मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी अल सुबह और रात के समय ठंड बन जाती है तो वहीं दिन के समय अधिकतम तापमान बढ़ जाता है। आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना है। ऐसे में सीवन क्षेत्र में लगाई गई सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान विज्ञानिक की सलाह के बाद ही फसल में पानी दें। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र