फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर लगभग एक घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचमुखी चौक पर लगभग एक घंटे तक लगा रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। कस्बा ढांड में पंचमुखी चौक पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे चौक के समीप वाहनों की कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में लग गई। राज कुमार, हरजीत, रमेश कुमार, बलविंद्र, बलवान सिंह, प्रवीण कुमार, सतपाल और ईश्मा ने बताया कि पंचमुखी चौंक पर जाम लगना अब आम बात हो गई। अक्सर देखने में आया है कि यहां पर वाहन चालक गलत दिशा से वाहनों को मोड़ते हैं।
इसके चलते जाम की स्थिति बन जाती है। इसके दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। एक तो चौक पर किसी भी पुलिस कर्मी का तैनात न होना दूसरा चौंक पर डिवाइडर का न होना। दुकानदारों एवं वाहन चालकों का कहना है कि अगर 24 घंटे पंचमुखी चौंक पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए तो जाम से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से अगर यहां डिवाइडर बनवा दिए जाए तो ये समस्या हल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों तथा वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचमुखी चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र ने कहा कि जाम की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेज कर जाम खुलवाया गया। उन्होंने कहा कि पंचमुखी चौंक पर अक्सर वाहन चालक गलत दिशा से वाहनों को चलाते। इससे इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें