फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कांगथली में ट्रक की टक्कर से बैल-बुग्गी लेकर खेत में जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्माराम ने सीवन थाना में शिकायत दी कि उसका 36 वर्षीय बेटा अमरीक सिंह दूध का काम करता था। चार अगस्त को वह सुबह खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपनी बैल बुग्गी लेकर जा रहा था। कैथल-चीका मार्ग पर चीका की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बुग्गी को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमरीक गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। उसने अन्य लोगों की सहायता से बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अमरीक सिंह को मृतक घोषित कर दिया। एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें