फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप खिली तो मिली राहत जल्द बारिश के आसार

Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सोमवार को कोहरा नहीं छाया और सुबह ही धूप खिली। धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी राहत मिली। बता दें कि रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक-दो दिन में बारिश का अनुमान है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सोमवार को फिर से मौसम बदला और धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान फिर से बढ़ा है। दिनभर मौसम साफ होने के बाद खिली धूप के बाद लोगों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले के न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम में गर्माहट आने के बाद बाजारों में भी सुबह से ही चहल-पहल दिखाई दी। ऐसे में पार्कों में भी भीड़ दिखाई। पिछले कुछ दिन से ठंड के कारण बुजुर्ग भी बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सोमवार को बुजुर्गाें ने पार्काें में पहुंचकर धूप का आनंद लिया। वहीं, युवाओं की ओर से खेल मैदान में क्रिकेट सहित अन्य खेल खेले। वहीं, इस दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी एक सप्ताह तक दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान है। जबकि रात के समय कोहरा छाने का अनुमान रहेगा।

इस संबंध में चौ. चरण कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बदलाव होने से मौसम में परिवर्तन हो रहा हैं। उधर, धूप खिलने से आलू, मटर, गोभी की सब्जी की फसल को लाभ मिलेगा और इसकी अच्छी पैदावार होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें