फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से नहीं मिल रही राहत, उमस ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। पिछले तीन दिन से लगातार पड़ रही गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी से पसीना निकलना शुरू हो जाता है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। अधिक गर्मी होने की स्थिति में दिन के समय घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो चुका है। अब लोग केवल शाम के समय ही जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 29 जून रात से मानसून सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार मानसून उत्तर की तरफ से सक्रिय होगा। इस स्थिति में हरियाणा में भी मानसून जल्द आने की संभावना है। वर्मा ने बताया कि 29 जून रात के बाद मानसून आने की संभावना है। मानसून आने के बाद धान रोपाई के कार्य काफी अधिक तेजी आएगी। इसलिए इसके बाद किसान अपने खेतों में सिंचाई का कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें