फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर नहीं पार्किंग की व्यवस्था, जाम से परेशानी

Sat, 23 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। छह साल पहले पार्किंग का निर्माण तो शुरू किया गया, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया था। रेलवे स्टेशन शहर के बिल्कुल बीच में होने के कारण ट्रेन आते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
त्योहारी सीजन में कई बार अन्य सड़कों व गलियों में जगह नहीं बचती। बाजार में आने वाले ग्राहक इस समस्या से काफी परेशान हैं। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के लिए जगह का चयन करने के लिए कोई जगह चयनित नहीं की गई है।
विज्ञापन

रेल यात्री कल्याण समिति की मांग है कि जल्द यहां पर पार्किंग व्यवस्था करने का काम नगर परिषद की ओर से किया जाए। शहर का रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के जमाने का है, जो बहुत पुराना है। कैथल शहर का मुख्य बाजार भी यहीं से शुरू होता है यहां से शहर के व्यापार का सबसे बड़ा बाजार है। यहां पर करीब डेढ़ सौ से अधिक दुकानें हैं। रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ अनाज मंडी है। गेहूं व धान के सीजन आने के बाद जाम की स्थिति हो जाती है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग बाजार में अपने हिसाब से वाहन पार्क करके चले जाते हैं। जिससे सड़क पर जाम के हालत बन जाते हैं।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से रेलवे रोड पर सफेद पट्टी भी खीचीं है, उसके बाद भी वाहन बेतरतीब सड़क पर कई फुट तक खड़े रहते हैं। इन वाहनों के कारण भी अतिक्रमण व जाम की समस्या को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

राहगीर सुरेंद्र, सुभाष व प्रवेश ने कहा कि पैदल राहगीरों को भी दिक्कतें आती हैं। अगर प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की तो लोगों को बाजार से दूर गाड़ियां खड़ी करनी चाहिए। दूसरी परेशानी यह भी है कि इसका प्लेटफाॅर्म नीचा होने से दिव्यांगों और बुजुर्गाें को दिक्कतें होती हैं। महिलाओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें