फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात माह में डेंगू के सात मरीज मिले

Sat, 23 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान लोगों के घर व प्रतिष्ठान में रखे पानी के बर्तनों में भी लार्वा जांचा जा रहा है। इस साल अब तक सात डेंगू के केस सामने आए हैं।
वहीं, शनिवार को 11 हजार 121 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 32 जगहों पर लार्वा मिला है। विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, अब तक 2071 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। जिले में 930 टीमें विभाग की मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन

लोगों को बीमारी से बचाव के लिए पानी के बर्तनों की सफाई करने, कूलर, फ्रिज की ट्रे, छत पर रखा पुराना सामान, गमले व घरों के बाहर जमा पानी की सफाई के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि मच्छर का लार्वा पैदा न हो। इस अभियान को लेकर 930 टीमों का गठन किया गया है। रोजाना आठ से 10 घरों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व मलेरिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रोजाना टीमें डोर-टू-डोर जा रही हैं। जहां लार्वा मिलता है, वहां दवाई डालकर नष्ट किया जाता है। अब तक 2071 जगहों पर लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
इस साल अब तक सात केस मिले हैं, पिछले साल 77 डेंगू के केस मिले थे। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें