फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसफार्मर से तेल व अन्य उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका थाना क्षेत्र के गांव सेव माजरा में चोरों ने ट्रांसफार्मर का तेल और अन्य सामान चोरी कर लिया। बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर चीका थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यूएचबीवीएन चीका के एसडीओ दीपक ने बताया कि 16 जून को शाम करीब पांच बजे सेव माजरा निवासी किरत सिंह के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य सामान चोरी हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली निगम की ओर से मामले की जांच की गई। इसके बाद 7 सितंबर को पत्र के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें