फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वन कर्मचारी संघ के दोबारा जिला प्रधान चुने गए खजान कौशिक

Tue, 08 Sep 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कमेटी का चुनाव करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। वन कर्मचारी संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी का चुनाव राज्य कैशियर सचिन मलिक की देखरेख में वन मंडल अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि समस्त जिला कमेटी को सर्वसम्मति से चुना गया। इसमें खजान कौशिक को दोबारा से जिला प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरपाल सिंह को सचिव, सज्जन सिंह नैन को वरिष्ठ उपप्रधान, मेनका व कमल को उपप्रधान, आलोक श्योकंद व मनफूल को सहसचिव, कैशियर मनोज कुमार, संगठन सचिव मनोज कुमार, ऑडिटर मुकेश मटौर, प्रेस सचिव श्याम लाल व पूजा और प्यारे लाल सिरोही को जिला कमेटी में आमंत्रित सदस्य के तौर पर चुना गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ओमपाल भाल ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधान खजान कौशिक ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा वन क्षेत्र के अनुसार 1500 वन रक्षकों की जरूरत है जबकि विभाग ने वर्ष 2014 से इन पदों पर कोई भर्ती नहीं की। केवल 400 वन रक्षकों से काम चलाया जा रहा है और प्रत्येक कर्मचारी पर तीन गुना वर्कलोड है। उन्होंने अतिशीघ्र सभी खाली विभागीय पदों पर स्थायी भर्ती करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी का चुनाव करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें