कैथल। शेरगढ़ रोड पर चोर एक दुकान से नकदी व कपड़े चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन कैथल निवासी राजिंद्र गोयल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि शेरगढ़ रोड पर उसकी कपड़े की दुकान है। 28 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी दुकान से 10 हजार रुपये व गर्म कपड़े चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
हथकढ़ी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को 28 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत शोरी मंदिर बलबेहड़ा रोड चीका पर नाका लगाकर कैनी लिए आ रहे संदिग्ध गांव रत्तनगढ़ ककरोली जिला कुरुक्षेत्र निवासी सोहन लाल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में कैनी से 28 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। संवाद