कैथल। जिले में चोर दो अलग-अलग स्थानों से लाखों की नकदी और अन्य सामान चुराकर ले गए। पहले मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में अजीमगढ़ के रामचंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 जून को चोर उसके मकान का ताला तोड़कर उसके संदूक में रखे एक लाख 90 हजार की नकदी और सोने में चांदी के जेवर चुरा कर ले गए। यह जानकारी एएसआई विकास ने दी है। दूसरे मामले में गांव पयोदा के मोहन ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 जून को चोर उसके खेत में रखी हैरो उपकरण चुरा कर ले गए। उपकरण की कीमत 28 हजार रुपये बताई गई है। यह जानकारी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने दी। संवाद