गुहला चीका। गांव कल्लर माजरा डेरा खोली प्लॉट बाबा हैदर शेख की दरगाह पर वार्षिक मेला लगाया। दरगाह पर गद्दी नशीन संत बाबा गोल्डी साईं ने संगत को आशीर्वाद दिया। मेले में बाबा गफूर मीरा ठसका, बाबा राजा व बाबा पोला महाराज भी पहुंचे। मेले में भाजपा के युवा नेता रवि तारांवाली भी पहुंचे और दरगाह पर नतमस्तक होकर बाबा का आशिर्वाद लिया। वहीं, गुहला मेला सम्पन्न होने के बाद अब मेले में धरातल स्तर पर काम करने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया। इसकी पहली कड़ी में भीषण गर्मी में लगातार पांच दिन तक जल सेवा की ड्यूटी निभाने वाले संजू खरौदी सेवादारों की एक टीम को बाबा चेतनशाह पीर कमेटी ने सम्मान देकर विदा किया। कमेटी के एक वरिष्ठ सदस्य सूरजभान शर्मा पप्पा ने बताया कि कमेटी द्वारा कई अन्य सेवादारों को भी सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जगदीश वोहरा, बिल्लू सैनी, विजय धीमान, रामपाल, सीता राम व सुक्खा आदि भी मौजूद रहे।