कैथल। अतिरिक्त अनाज मंडी स्थित एक दुकान से चोर तांबे की तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 19 निवासी सतनरैन ने शहर थाना में शिकायत दी कि 13 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी अतिरिक्त अनाज मंडी स्थित दुकान से तांबे की तार व अन्य सामान चोरी कर ले गया। उसे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
टावर से उपकरण चोरी में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। टावर से उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी यूपी के न्यू इस्लाम नगर निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी में सुपरवाइजर दालमवाला जिला जींद निवासी रणबीर सिंह की शिकायत के अनुसार गांव टीक में लगे कंपनी के मोबाइल टावर से 28 जुलाई की सुबह करीब 4/5 बजे अज्ञात व्यक्ति उपकरण चोरी करके ले गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी नाजिम भी उक्त चोरी में शामिल था। आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद