फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोस चुनाव में पहली बार वोट देंगे 16,470 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस बार लोकसभा चुनाव में कैथल जिले से पहली बार करीब 16 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछले साल में जिले में 16,470 वोट नए बने हैं। इनमें से सबसे अधिक कैथल विधानसभा क्षेत्र के हैं। यह सभी मतदाता 18 साल से ऊपर की आयु के हैं। ऐसे यह युवा मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करते हुए केंद्र की नई सरकार चुनने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव का शुक्रवार को बिगुल बज जाएगा। वहीं, इस चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियां भी जोरों से की जा रही हैं। इसके साथ ही जिला निवार्चन कार्यालय की ओर से मतदाताओं को मतदान करने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। लोग भी उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन


कैथल में विधानसभा क्षेत्र अनुसार नए बने मत

विधानसभा क्षेत्र नए मतों की संख्या

कैथल 4487

गुहला-चीका 4087

कलायत 4299

पूंडरी 3597
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें