कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर दो पशुपालकों के मवेशी और एक गोदाम से चावल चोरी कर लग गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव खुशहाल माजरा निवासी गुरजंट सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 18 अक्तूबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके पशुबाड़े से एक भैंसा व पड़ोसी रणधीर की दो भैंस चोरी कर ले गए। उन्हें एक लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में फ्रांसवाला रोड स्थित हैफेड गोदाम के सुपरवाइजर संदीप ने शहर थाना में शिकायत दी कि 17 अक्तूबर को रात के समय अज्ञात आरोपी चावल के 30 बैग चोरी कर ले गए। चोरी हुए अनाज की कीमत 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद