फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, कैथल। पूंडरी के हाबड़ी मोड़ पर शुक्रवार देर शाम के समय एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। यही नहीं चालक करीब 500 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया पर बाइक से गिरने की वजह से जान बच गई।
विज्ञापन


कार चालक शराब के नशे में था। इस घटना की जानकारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर कार चालक ने हाबड़ी मोड़ पर पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी चालक गिर गया। इसके बाद दुकानदारों ने रोका तो दोनों कार सवार झगड़ा करने लगे। झगड़ा बढ़ता देख उनमें से कार चालक राहुल कार में बैठा और कार की गति बढ़ा दी, जिससे सामने ख़डी बाइक में टक्कर मारी। सामने बाइक पर जा रहे हाबड़ी निवासी श्याम लाल को टक्कर मारते हुए बाइक को घसीटते हुए ले गया। गनीमत यह रही कि श्याम लाल वहीं गिर गया। उन्हें हल्की चोटे आई है, लेकिन बाइक को कार 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना सीसीटीवी में कैद हों गई। फुजेट में सामने आया कि कार बाइक को अपने बंपर में फंसाकर घसीट रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें