फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल मिल में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी स्थित एक ऑयल मिल से एक लाख 60 हजार रुपये व कागजात चोरी हो गए। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पूंडरी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बालकृष्ण ने बताया कि उनका ऑयल मिल पाई रोड पर है। रात को 8.30 बजे वे ऑयल मिल बंद करके चले गए। जब सुबह देखा तो मिल का शटर खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ला तोड़कर लगभग एक लाख 60 हजार रुपये और कागज ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें